भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस अब 23 जून तक किया बंद, NOTAM जारी

By अंकित सिंह | May 23, 2025

भारत ने पाकिस्तान की उड़ानों के लिए NOTAM को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह 23 जून, 2025 तक प्रभावी रहेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत ACFTs और पाकिस्तानी एयरलाइनों/ऑपरेटरों द्वारा संचालित/स्वामित्व वाली या पट्टे पर ली गई ACFTs के लिए स्वीकृत नहीं है, जिसमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं। दूसरी ओर खराब मौसम के दौरान इंडिगो की फ्लाइट को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार करने की खबर सामने आने के एक दिन बाद, पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय विमानवाहकों पर अपने प्रतिबंध को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें: Indigo का प्लेन क्रैश करवाने पर तुला था पाकिस्तान, फ्लाइट के टर्बुलेंस में फंसने से लेकर पायलट की सेफ लैंडिंग तक जानें पूरी कहानी

इससे पहले दिन में, भारतीय विमानन नियामक प्राधिकरण डीजीसीए ने कहा कि बुधवार को नई दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान के दौरान, विमान चालक दल ने अशांति से बचने के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया। डीजीसीए द्वारा जारी एक विस्तृत बयान में, यह पुष्टि की गई कि घटना के दौरान कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और विमान के "नोज़ रेडोम" को नुकसान पहुंचा।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित