अमेरिका से ट्रे़ड डील, भारत ने दिखाया गजब का तेवर, टाइट कर दिया पूरा माहौल

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2026

भारत और यूरोप ने ट्रेड डील कर लिया। इसके बाद दुनिया के कई देश बेचैन हो गए। इन बेचैन देशों में पाकिस्तान भी है जिसे लग रहा है कि उसका बाजार खराब हो रहा है। अब सवाल यह कि क्या भारत ने ईयू के साथ ट्रेड डील करके अमेरिका का भी हिसाब कर दिया है और अमेरिका के आगे भारत को एक अपर एडवांटेज मिल गया है। क्योंकि अमेरिका और भारत के बीच अब तक ट्रेड वार्ता फाइनल नहीं हो पाया। पीयूष गोयल से यह सवाल हुआ कि हमारी डील अमेरिका से कब तक हो पाएगी और कैसी हो पाएगी? उनका सीधा जवाब है यानी कि अमेरिका को तेवर दिखाते हुए भारत कह रहा है कि जब तक यह सौदा भारत के फायदे में नहीं होगा, भारत को इससे लाभ नहीं होगा। हमारे लोगों को इस डील से राहत नहीं मिलेगी तब तक हम इस पर बातचीत जारी रखेंगे और सबसे बड़ी बात यह कि यह बातचीत बिना किसी डेडलाइन के है। 

इसे भी पढ़ें: IRGC पर एक्शन से भड़का ईरान, European Union को दी सीधी चेतावनी, भुगतने होंगे परिणाम

साफ तौर पर भारत ने यह दिखाया है कि वो अमेरिका पर निर्भर नहीं है। ऐसे में भारत यूरोप के साथ-साथ गल्फ देश और फिर दुनिया के कई और देशों से बातचीत कर रहा है। कुछ देशों के साथ वह डील कर चुका है और कई देशों से उसकी यह बातचीत जारी है। यानी कि अमेरिका को छोड़ के भी भारत एक नए बाजार के अवसर को तलाश रहा है और अमेरिका को यह बता रहा है कि बात दादागिरी से नहीं हमेशा सम्मान से होगी और दोनों देशों के लाभ की होगी। 

प्रमुख खबरें

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force