भारत के पास शमी और बुमराह की जगह लेने वाले तेज गेंदबाज मौजूद: ब्रेट ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाजी विभाग में इतनी प्रतिभा है कि वे मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे शीर्ष गेंदबाजों की जगह ले सकें। ऑस्ट्रेलिया के इस महान खिलाड़ी को लगता है कि हाल के वर्षों में भारत की सफलता के लिए बेंच स्ट्रेंथ महत्वपूर्ण रही है। ली ने कहा, ‘‘ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के बारे में मैं एक शब्द कह सकता हूं कि वे शानदार हैं।’’

इसे भी पढ़ें: बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैम्पियन से हारीं लवलीना बोरगोहेन, टोक्यो ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले आयोजन में फाइनल में जगह बनाने के बाद 2021-23 सत्र का आगाज चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से करेगी। ली ने कहा, ‘‘ एक टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए बेंच स्ट्रेंथ महत्वपूर्ण है और ऑस्ट्रेलिया में भारत का प्रदर्शन इसका प्रमाण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ टीमें अब सिर्फ 11 खिलाड़ियों से नहीं बनती है।। उसके लिए 16-17 खिलाड़ियों के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी होने चाहिये जो किसी भी समय विश्व स्तर के मैचों के लिए तैयार हो।

प्रमुख खबरें

Umar Khalid को BK Hariprasad ने बताया राष्ट्रवादी, ABVP के विरोध पर खड़े किए सवाल

Indias Shield aginst China| भारत अपनी सैन्य रणनीति से कैसे चीन को फंसा रहा? | Teh Tak Part 6

Oracle ने AI और Cloud Services में भारी निवेश के बीच शुरू की नई छंटनी

Silk Road Net in Central Asia | सिल्क रोड का असली सच: मध्य एशिया में चीन का खतरनाक खेल! | Teh Tak Part 5