भारत के उच्चायुक्त को किया था तलब, अब Bangladesh को दिलाई उसकी औकात याद, भागे-भागे नूरल इस्लाम पहुंचे विदेश मंत्रालय

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2025

बॉर्डर पर बीएसएफ के एक्शन को देख बांग्लादेश इस समय सकते में है। वो हैरान है कि भारत इतने बड़े स्तर पर बाड़ाबंदी को अंजाम तक क्यों पहुंचा रहा है। बांग्लादेश की सरकार इसे लेकर लगातार राजनयिक स्तर पर भारत सरकार से बातचीत में जुटी है। उधर बीएसएफ अपने काम में जुटी हुई है। बांग्लादेश के विदेश सचिव ने ढाका के विदेश मंत्रालय में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा के साथ एक विशेष बैठक की। कई न्यूज आउटलेट में इसे तलब करना भी बताया गया। जिसके बाद अब विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली और ढाका के बीच बढ़ते तनाव पर चर्चा के लिए बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त नूरल इस्लाम को तलब किया। बांग्लादेश ने आरोप लगाया कि भारत द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है।  

इसे भी पढ़ें: China-Bangladesh-Pakistan सब का हो गया हिसाब, 48 घंटे भीतर एक साथ 3 पड़ोसी देशों को भारत ने सिखाया सबक

बाग्लादेश में गृह मामलो के सलाहकार लेफ्टिनेट जनरल जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि भारत ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) और स्थानीय लोगो के कड़े विरोध के चलते सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने का काम रोक दिया है। चौधरी ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कुछ समझौतो की वजह से बांग्लादेश-भारत सीमा पर कई मुद्दे पैदा हो गए है। बांग्लादेश-भारत के बीच सीमा गतिविधियो को नियंत्रित करने के लिए दोनों देशों के बीच 4 समझौते भी मौजूद है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार