भारत को उम्मीद, एक दिन अच्छा पड़ोसी बनेगा पाक: एस जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

मॉस्को। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल ‘कूटनीतिक औज़ार’ के तौर पर करने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाने के साथ ही बुधवार उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान एक दिन ‘सामान्य’ पड़ोसी बन जाएगा। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के दौरान जयशंकर ने रूसी विद्वानों और पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की। विदेश मंत्री ने मंगलवार को वलदाई डिस्कशन क्लब में कहा, ‘‘आज अगर आप अंतरराष्ट्रीय संबंध देखें, तो मैं दुनिया के किसी अन्य देश के बारे में सोच नहीं सकता जो वास्तव में अपने पड़ोसी के खिलाफ कूटनीतिक औजार के रूप में आतंकवाद का उपयोग करता है। असल में यह एक अनूठा घटनाक्रम है।’’

इसे भी पढ़ें: बदलते विश्व में हिंद-प्रशांत नयी अवधारणाओं में से एक है: एस जयशंकर

मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ अगर आपका पड़ेासी आपके साथ सामान्य कारोबार नहीं करता है, कनेक्टिविटी की इजाजत नहीं देता है और सोचता है कि आप पर दबाव बनाने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल एक नीति के तौर पर ठीक है तो यह सामान्य पड़ोसी नहीं है।’’ जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था, और भारत के साथ राजनयिक संबंध को कम करने का फैसला किया था। एक अन्य सवाल पर जयशंकर ने कहा, ‘‘ यह निश्चित तौर पर मेरी उम्मीद है कि वे (पाकिस्तान) एक दिन सामान्य पड़ोसी बन जाएंगे। मैं चाहूंगा कि यह हो।’’

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया