चीन से सटी LAC पर भारत ने ताकत में किया इजाफा, कई तरह के रॉकेट और तोपें तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2022

नयी दिल्ली। सेना ने चीन से लगी सीमा पर कई तरह के रॉकेट और तोपें तैनात कर गोलाबारी की अपनी ताकत में काफी इजाफा किया है। साथ ही, इसकी योजना और 100, के-9 वज्र होवित्जर और मानव रहित यान(यूएवी) सहित बड़ी संख्या में अतिरिक्त सैन्य उपकरण खरीदने की है। भारतीय थल सेना की तोपखाना इकाइयां, के-9 वज्र ‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर’, अत्यधिक हल्के एम-777 होवित्जर, पिनाका रॉकेट प्रणालियां और धनुष तोप प्रणालियां पहले ही तैनात कर चुकी हैं। रक्षा प्रतिष्ठान सूत्रों ने बताया कि सेना की योजना वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अपनी तोपखाना इकाइयों को 90 किमी की रेंज वाले मानव रहित यान से लैस करने की है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘हम 15-20 किमी की दूरी तय करने वाले और चार घंटों तक 80 किमी के दायरे में निगरानी करने वाले मानव रहित यान खरीदने पर विचार कर रहे हैं।’’ सूत्रों ने बताया कि सेना 100 और के-9 वज्र होवित्जर की नयी खेप हासिल करने वाली है। यह 2017 में इस तरह की 100 तोपों के लिए दिये गये ऑर्डर के अतिरिक्त होगी। सूत्र ने कहा, ‘‘रक्षा खरीद परिषद ने 100 और के-9 वज्र का आर्डर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अनुरोध प्रस्ताव जल्द ही जारी किया जाएगा।’’ 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह