Operation Sindoor updates: पहले आधी रात को पाक आतंकियों को जहन्नुम पहुँचाया, फिर भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन को बताया

By अभिनय आकाश | May 07, 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया है, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। कुल मिलाकर नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी। हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: जैश के 30 आतंकवादियों को जमींदोज कर भारतीय सेना बोली- Justice is served

पाकिस्तान में लाहौर और सियालकोट हवाई अड्डों पर आपातकाल घोषित किया गया बुधवार को भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी स्थलों पर सैन्य हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान में अराजकता फैल गई। हमले के मद्देनजर पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और सियालकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आपातकाल घोषित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी