जाम्बिया के साथ सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध है भारत: राष्ट्रपति कोविंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि भारत दक्षिण-दक्षिण सहयोग ढांचे के तहत जाम्बिया के साथ सहयोग बढ़ाने को प्रतिबद्ध है और इसके तहत वह जाम्बिया के विकास को समर्थन देने के लिये क्षमता उन्नयन, कौशल विकास और वित्तीय समर्थन प्रदान करेगा। राष्ट्रपति कोविंद ने भारत की पहली यात्रा पर आए जाम्बिया के राष्ट्रपति एडगर सी लूंगू की राष्ट्रपति भवन में अगवानी की और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया। 

इसे भी पढ़ें: राजनीति छोड़ना चाहते थे वाजपेयी, मगर राजनीति उन्हें नहीं छोड़ती थी

उन्होंने कहा कि जाम्बिया में भारतीय निवेश ने वहां के विकास में योगदान दिया है। भारतीय कंपनियां जाम्बिया में निवेश करने को उत्सुक हैं और वे खनन, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचा और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के नये अवसर तलाश रही हैं। कोविंद ने कहा कि दोनों देशों के लोगों की समान आकांक्षाएं हैं और वे नवोन्मेष, स्मार्ट समाधान, अगली पीढी की प्रौद्योगिकी, हरित विकास में दुनिया का नेतृत्व करना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं