Nepal Gen Z protest: मौजूदा स्थिति पर भारत चिंतित, बताया- हालात पर हमारी करीब से नजर

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने नेपाल में अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें उनसे काठमांडू में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में कम से कम 19 लोग मारे गए और 300 से अधिक अन्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सोमवार से नेपाल में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है और कई युवाओं की जान जाने से उसे गहरा दुख हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 36 साल के नौजवान की एक आवाज पर उबल पड़ा नेपाल, कौन हैं Gen-Z आंदोलन के फेस सुदन गुरुंग

इस बीच, अधिकारियों ने मंगलवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। पिछले आदेश को हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद ये प्रतिबंध फिर से लागू कर दिए गए। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने सुबह 8:30 बजे से अगली सूचना तक पूरे राजधानी शहर में कर्फ्यू के आदेश जारी किए। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर सुरक्षा बलों और युवा समूहों के बीच हुई झड़पों के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए यह फैसला लिया गया। झड़पों में 19 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा घायल हो गए। पिछला कर्फ्यू सुबह 5:00 बजे समाप्त हो गया। काठमांडू के मुख्य जिला अधिकारी छविलाल रिजाल द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कर्फ्यू के दौरान लोगों की आवाजाही, किसी भी प्रकार के जमावड़े, प्रदर्शन, धरना, सभा और धरने की अनुमति नहीं होगी।

प्रमुख खबरें

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग

Meerut Police ने केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया वीडियो के बाद गश्त तेज

Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान