भारत की इज़राल के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों पर चर्चा, वायु सेना प्रमुख कर रहे हैं अगुवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया इन दिनों द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा के लिए इज़राइल में हैं। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ सामरिक भागीदारों के रूप में, भारत और इज़राइल के बीच मजबूत एवं बहु-आयामी संबंध हैं, जिसका एक महत्वपूर्ण स्तंभ, रक्षा सहयोग और सैन्य स्तर पर आदान-प्रदान है।’’

इसे भी पढ़ें: जापान में आया 6 की तीव्रता से भूकंप, तोक्यो ओलंपिक में आये लोगों ने महसूस किए झटके

आईएएफ के बयान के अनुसार, इज़राइल जाने से पहले भदौरिया यूएई में थे, जहां उन्होंने संयुक्त अरबी अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष इब्राहीम नासिर एमअल अलवी से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों बलों के बीच संबंधों को और मजबूत करने वाले उपायों की पहचान करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई थी।

प्रमुख खबरें

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान