भारत अभी तक के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहा है: भारतीय अमेरिकी परोपकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

वाशिंगटन। जाने-माने भारतीय-अमेरिकी परोपकारी एवं सिलिकॉन वैली के उद्यमी ने भारत में कोविड-19 की ताजा लहर को देश का अभी तक का सबसे बड़ा संकट बताते हुए, प्रवासी समुदाय से इस मुश्किल घड़ी में भारतीय लोगों की मदद करने की अपील की। गौरतलब है कि भारत में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर का कहर जारी है और कई राज्यों के अस्तपालों में कर्मचारियों, टीकों, ऑक्सीजन, दवा और बिस्तर की कमी है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात : कोविड देखभाल केंद्र में आग लगी, 61 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया

रंगास्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ यह ऐसा समय है जब हमें अपने सामर्थ्य से अधिक देना चाहिए।’’ प्रख्यात प्रवासी नेताओं का एक नेटवर्क ‘इंडिस्पोरा’ अभी तक 25 लाख डॉलर एकत्र कर चुका है। सप्ताहांत में उन्होंने ‘हेल्थ तमिलनाडु ब्रीथ’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिसमें 15 लाख डॉलर एकत्र किए गए। रंगास्वामी ने कहा, ‘‘ परेशानी की बात यह है कि अगर भारत ने संक्रमण पर काबू नहीं पाया तो, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के आसपास के देशों में भी यह फैल जाएगा। इससे कई लोगों की मौत हो सकती है और आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां