'यूक्रेन जंग में रूस की फंडिंग कर रहा भारत', ट्रंप के करीबी सलाहकार ने लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Aug 04, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भारत को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने भारत पर अमेरिकी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी आव्रजन प्रणाली के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि भारत रूसी तेलखरीद रहा है जिससे यूक्रेन में रूस के युद्ध का वित्तपोषण हो रहा है। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका नई दिल्ली पर मास्को के साथ व्यापार बंद करने का दबाव बढ़ा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि ट्रम्प भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक मज़बूत रिश्ता चाहते हैं और उनके हमेशा से मज़बूत रिश्ते रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "लेकिन हमें इस युद्ध के वित्तपोषण से निपटने के बारे में गंभीरता से सोचना होगा... इसलिए, राष्ट्रपति ट्रम्प, यूक्रेन में चल रहे युद्ध से कूटनीतिक, वित्तीय और अन्य तरीकों से निपटने के लिए सभी विकल्प मौजूद हैं, ताकि हम शांति स्थापित कर सकें।"

इसे भी पढ़ें: Russia के साथ परमाणु युद्ध के लिए तैयार, Submarines की तैनाती के बाद ट्रंप ने जारी की नई चेतावनी

दूसरी ओर भारत सरकार के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी धमकियों के बावजूद भारत रूसी तेल ख़रीदता रहेगा। भारत सरकार ने अपने तेल रिफ़ाइनरों को रूसी तेल ख़रीदना बंद करने का कोई निर्देश भी नहीं दिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी और निजी, दोनों ही रिफ़ाइनरों को पसंदीदा स्रोतों से ख़रीदने की अनुमति है, और कच्चे तेल की ख़रीद एक व्यावसायिक फ़ैसला है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन