Nimisha Priya case: भारत दे रहा हर संभव मदद, यमन में केरल की नर्स की मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025

भारत ने कहा कि वह यमन में मौत की सजा का सामना कर रही एक भारतीय नर्स के मामले में प्रासंगिक विकल्प तलाशने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली निमिषा प्रिया को कथित तौर पर एक यमनी नागरिक की हत्या के लिए मौत की सजा दी गई है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि नई दिल्ली इस मामले में हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सुश्री निमिषा प्रिया की सजा के आसपास के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। सरकार इस मामले में हर संभव मदद कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Nimisha Priya कौन हैं, मिली फांसी की सजा, बचाने के लिए भारत सरकार बेचैन

कौन हैं निमिषा प्रिया?

केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेनगोडे की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया स्वास्थ्य सेवा में अपना करियर बनाने के लिए 2008 में यमन चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं और उसे उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करनी थी। उनके पति और नाबालिग बेटी वित्तीय कारणों से 2014 में भारत लौट आए और उसी वर्ष, यमन गृहयुद्ध की चपेट में आ गया और वे वापस नहीं जा सके क्योंकि देश ने नए वीजा जारी करना बंद कर दिया।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म