Prabhasakshi Exclusive: Islamic देशों के करीब जा रहा है भारत या खुद Muslim देश India के करीब आना चाह रहे हैं?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 14, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में हमने इस सप्ताह ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि भारत आजकल इस्लामिक देशों की ओर ज्यादा ध्यान क्यों दे रहा है? हाल ही में प्रधानमंत्री मिस्र की यात्रा पर गये थे अब वह यूएई जा रहे हैं। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मलेशिया की यात्रा पर गये। इस सबको कैसे देखते हैं आप? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि भारत इस्लामिक देशों की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा बल्कि इस्लामिक देश भारत के करीब आ रहे हैं। यह बात सही है कि कुछ समय पहले तक इस्लामिक देशों ने भारत से दूरी बनाये रखी थी और पता नहीं किस डर से भारत की सरकार भी इस्लामिक देशों से निकटता नहीं बढ़ा रही थी मगर वर्तमान सरकार ने अपनी कुशल विदेश नीति से सबका दिल जीत लिया है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: NATO, Russia-Ukraine War, PM Modi France Visit, Muslim World League और Agnipath Scheme संबंधी मुद्दों पर Brigadier DS Tripathi (R) से बातचीत

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि मुस्लिम वर्ल्ड लीग महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इस्सा के भारत दौरे पर भी सबको गौर करना चाहिए। उन्होंने भारत दौरे के दौरान दिये अपने संबोधन में कहा है कि भारत में विचार की विविधता ने उन्हें काफी प्रभावित किया और उन्होंने ऐसा शांतिपूर्ण सह अस्तित्व कहीं नहीं देखा, जैसा कि उन्हें इस देश में देखने को मिला है। भारत की यात्रा पर आये अल-इस्सा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की। अल-इस्सा ने अरबी में कहा कि भारतीय दर्शन मानव की प्रगति में सहायक है। उन्होंने कहा कि भारत में विचार की विविधता ने मुझे काफी प्रभावित किया है...विश्व भारत के ज्ञान से लाभान्वित हो सकता है।

प्रमुख खबरें

पोल्का डॉट ड्रेस में दिखीं Nupur Sanon, क्या घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

पीएम मोदी ने किया जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम का जिक्र, जमकर की तारीफ

Assam में गरजे Amit Shah, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

बेटे की मौत के बाद बहू से गुजारा भत्ता मांग सकते हैं सास-ससुर? Allahabad HC ने कहा- नहीं!