हमारे चुनाव में भारत कर रहा हस्तक्षेप...आदत से मजबूर कनाडा, भारत ने लगा दी क्लास

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2025

भारत ने कनाडाई आयोग की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें सरकार पर कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया था। संबंधों में तनाव के बीच आई विदेशी हस्तक्षेप आयोग की रिपोर्ट का कड़ा खंडन करते हुए, विदेश मंत्रालय ने कनाडा पर अवैध प्रवासन और संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए माहौल बनाने का आरोप लगाकर स्थिति को पलटने का प्रयास किया। दरअसल कनाडा ही भारत के आंतरिक मामलों में लगातार दखल देता रहा है। इससे अवैध प्रवास और संगठित आपराधिक गतिविधियों का माहौल भी तैयार हुआ है। हम भारत पर रिपोर्ट के आक्षेपों को खारिज करते हैं और उम्मीद करते हैं कि अवैध प्रवासन को सक्षम करने वाली सहायता प्रणाली को आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भारत के दुश्मन पर ट्रंप ने साइन किया फैसला, भीड़ की तरफ उछाल दिया पेन, जानें आ गए किसके बुरे दिन!

हालाँकि, जांच में पाया गया कि कनाडा में सांसदों द्वारा विदेशी सरकारों के साथ मिलकर देश के चुनावों में हस्तक्षेप करने की साजिश रचने का कोई सबूत नहीं था। यह रिपोर्ट भारत और कनाडा के बीच नवीनतम टकराव का बिंदु बन गई है क्योंकि प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2023 में दावा किया था कि भारतीय एजेंट कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट