भारत जमीन मात्र नहीं, भारत में सनातन है : मोहन भागवत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2024

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत जमीन मात्र नहीं बल्कि भारत में सनातन है। भागवत अपने अलवर दौरे के आखिरी दिन बावड़ी स्थित बालनाथ आश्रम में जारी श्री महामृत्युंजय महायज्ञ में शामिल हुए तथा देश में सुख शांति, सुरक्षा एवं प्रगति के लिए पूजन किया।

उन्होंने कहा, “ समाज के गरीबों और पिछड़ों की उनकी उन्नति के लिए हमें अपने प्रयास करने चाहिए। अपने पास जो है वो देकर उनको ऊपर उठाना चाहिए। क्योंकि ये सब है इसलिए हमारी रक्षा होती है।” भागवत मंगलवार शाम को अलवर कार्यालय पहुंचे और प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। संघ प्रमुख बाद में रेलगाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर

प्रदर्शन भी होगा, आवाजाही भी चलेगी! Delhi Protest Case में Supreme Court के अहम निर्देश