भारत तो अपना भाई है...जेलेंस्की ने उड़ाई ट्रंप के दावों की धज्जियां, यूरोप को भी दी नसीहत

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2025

जब किसी बड़े मंच से भारत पर आरोप लगते हैं तो पूरी दुनिया की नजर हमारे जवाब पर टिकी होती है। लेकिन इस बार जवाब भारत ने नहीं बल्कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया है। वो भी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को। ट्रंप ने दावा किया था कि भारत और चीन रूस से तेल खरीद कर यूक्रेन युद्ध को फंड कर रहे हैं। लेकिन जेलेंस्की ने न सिर्फ इस आरोप को गलत बताया बल्कि भारत को हमारा साथी, हमारे पक्ष में और जरूरी साझेदार कहा है। ये बताता है कि वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका अब निर्णायक हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत पर लगातार हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत का बचाव किया है। इतना ही नहीं भारत को यूक्रेन के साथ बताया है। इसके साथ ही यूरोप को नई दिल्ली के साथ संबंधों को बेहतर करने की अपील भी की है। 

इसे भी पढ़ें: मेरे सब्र का बांध टूटा रहा...यूक्रेन मामले में बात नहीं मान रहे पुतिन तो भड़के ट्रंप

यूक्रेन के राष्ट्रपति की यह टिप्पणी उस रिपोर्टर के बयान के जवाब में थी जिसमें भारत को युद्ध में योगदान देने वालों में से एक बताया गया था। उसी साक्षात्कार में ज़ेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प युद्ध के प्रति अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के रवैये को बदल सकते हैं। ज़ेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट में कहा कि मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रम्प इस युद्ध के प्रति शी जिनपिंग के रवैये को बदल सकते हैं, क्योंकि चीन, हमें नहीं लगता कि चीन इस युद्ध को ख़त्म करना चाहता है। ज़ेलेंस्की का साक्षात्कार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए संबोधन के कुछ घंटों बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने यूक्रेन में चल रहे युद्ध के "प्राथमिक वित्तपोषक" होने के लिए भारत और चीन पर निशाना साधा था। 

प्रमुख खबरें

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना