है राम के वजूद पर हिंदुस्तान को नाज़, फिर क्यों कांग्रेस इसे नकारने में लगी, सांसद ने पूछा- राम कौन हैं

By अभिनय आकाश | Apr 20, 2022

चुनावी मौसम आते ही कांग्रेसी नेता प्रभु राम के प्रति अटूट आस्था जताते हैं राम धुन गाने को मजूबर हो जाते हैं। लेकिन चुनाव बीतते ही राम के वजूद को नकारने में लग जाते हैं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या राम मंदिर की आधारशिला रखने के साथ ही ये उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 के पहले मंदिर निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। लेकिन इस बीच, कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक करूर सांसद ज्योति मणि  की प्रभु राम पर की टिप्पणियों ने इंटरनेट पर काफी विवाद पैदा कर दिया है।

इस संबंध में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इसमें करूर की सांसद ज्योति मणि को कहते हुए सुना जा रहा है कि "मैं तमिलनाडु से हूं। मुझे नहीं पता कि राम कौन हैं क्योंकि हम पूजा के पैतृक तरीके का पालन करते हैं। उनका कहना है कि आप तमिलनाडु में किसी से भी जाकर पूछ सकते हैं। तमिलनाडु में कहीं भी मंदिर में आपको राम नहीं मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कुछ महीने पहले भी प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर उत्सुक थीं सोनिया: मोइली

हमारी पूजा प्रणाली

उन्होंने कहा कि मैं उस मंदिर में जाती हूं जहां हमारा परिवार हर हफ्ते पूजा करता है। यह पूर्वजों की पूजा है। कई दक्षिणी राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों में स्वदेशी लोग इस पंथ का पालन करते हैं। देश में विभिन्न संप्रदाय अपने पूर्वजों को देवताओं के रूप में पूजते हैं। हम यही कहने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने रामायण और महाभारत पढ़ी है। लेकिन जब पूजा की बात आती है तो हम पूर्वजों की पूजा करते हैं। उनका ये बयान इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो को साझा किया है और ज्योति मणि के पक्ष और विपक्ष में टिप्पणियां पोस्ट की हैं। 

प्रमुख खबरें

Solo International Trip: Solo Trip के लिए Asia के ये 3 देश हैं बेस्ट, कम बजट में घूमें Vietnam और Malaysia

11 वर्षीय Atika Mir को Kart Republic ने अनुबंधित किया, संवरेगा रेसिंग करियर

Delhi को जेल क्यों बनाया? Rahul Gandhi का सरकार पर वार, बोले- लोकतंत्र पर हमला मंजूर नहीं

12 October, 2026 Stock Market Updates: रुपये में 94 पैसे की मजबूती, BSE Sensex और Nifty हरे निशान पर खुले