2036 Olympics: भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार, अनुराग ठाकुर ने की पुष्टि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2024

भारत इस साल आगामी पेरिस 2024 ओलंपिक की तैयारियों में जुटा है। लेकिन भारत सरकार ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत 2030 में यूथ ओलंपिक और 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा  कि, भारत 2030 युवा ओलंपिक और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लियेतैयार है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम दुनिया की पांचवें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारे पास युवाशक्ति है। खेलों के लिये भारत से बड़ा बाजार नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट देखने ब्रिटेन से करीब 4000 क्रिकेटप्रेमी धर्मशाला पहुंचे थे और उन्होंने स्टेडियम की तारीफ भी की। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद 2028 ओलंपिक लॉस एंजीलिस में और 2032 ओलंपिक ब्रिसबेन में खेले जायेंगे।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghavi का P Chidambaram पर निशाना, UPA में नक्सलवाद बढ़ने पर घेरा

Itamar Ben-Gvir ने Gaza में हर रात 30 से 40 लोगों को मारने का समर्थन किया

Dhoot Transmission शेयर 38 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध, BSE पर 1,193.80 रुपये पर खुला

Indonesia Earthquake में मौतों का आंकड़ा 53 हुआ, फ्लोरेस द्वीप पर राहत कार्य जारी