24 घंटे पाकिस्तान की जासूसी करा रहा भारत, 10 सैटेलाइट में एक-एक पल हो रहा रिकॉर्ड!

By अभिनय आकाश | May 13, 2025

पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के खिलाफ न तो भारत का ऑपरेशन सिंदूर खत्म हुआ है और ना ही हिंदुस्तान का बदला। पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के खिलाफ भारत की कार्रवाई जारी रहेगी। इस बात का ऐलान बहुत पहले ही हो चुका है। जरूरत पड़ी तो हर स्तर पर जाकर पाकिस्तान से भिड़ने की तैयारी भारत कर लेगा। ये कई बार भारत साबित भी कर चुका है। भारत पाक तनाव के बीच भारत अभी भी किस तरह तैयारियों में जुटा है इस बात का अंदाजा एक नई खबर से पता चलता है। भारत इस वक्त अपनी सीमाओं को बहुत मजबूत तरीके से सुरक्षित कर चुका है। ये पिछले चार दिनों में साबित हो चुका है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल भारत को चीर नहीं पाई। ये बता रहा है कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम कितना मजबूत है। 

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan Tension | जम्मू के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए, स्थिति नियंत्रण में है- भारतीय सेना ने दी जानकारी

उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे पड़ोसियों के बारे में जानते हैं। अगर हमें अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, तो हमें अपने उपग्रहों के माध्यम से सेवा करनी होगी। हमें अपने 7,000 किलोमीटर के समुद्री तट क्षेत्रों की निगरानी करनी होगी। हमें पूरे उत्तरी भाग की लगातार निगरानी करनी होगी। उपग्रह और ड्रोन तकनीक के बिना हम इसे हासिल नहीं कर सकते।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर भारत की हर बेटी, बहन, मां के नाम, PM Modi बोले- PAK में भारत के हमले से आतंक की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया'

नारायणन की यह टिप्पणी 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। जवाबी कार्रवाई में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर हमला किया। जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें रोककर बेअसर कर दिया गया। शनिवार को दोनों देशों ने ज़मीन, हवा और समुद्र पर सभी सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत रोकने पर सहमति जताई। 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार