Targeting Minorities: हिंदुओं पर हमले के खिलाफ भारत सख्त, MEA ने दे दिया अल्टीमेटम

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2024

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग में परिसर का उल्लंघन बेहद खेदजनक है। सरकार नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग और देश में उनके उप/सहायक उच्चायोग के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायुक्त कार्यालय के पास रैली हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले निकाली गई थी, जो विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से संबद्ध है। विहिप के त्रिपुरा सचिव शंकर रॉय ने कहा कि शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले किए जा रहे हैं और हिंदू घरों और व्यवसायों को लूटा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh की सरकार ने पार की हदें, हिंदुओं को खोज खोज कर जेल में डाल रही, अब लगने लगे काटने के नारे

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) के पूर्व नेता चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग को लेकर पूरे बांग्लादेश के साथ-साथ भारत में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर