भारत-जापान स्थिर और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम स्तंभ : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

तोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी के एक अग्रणी अखबार में सोमवार को प्रकाशित एक लेख में कहा कि भारत और जापान स्थिर एवं सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अहम स्तंभ हैं तथा दोनों देशों की साझेदारी शांति, स्थिरता व समृद्धि के लिए है। भारत और जापान के बीच जीवंत संबंधों पर लिखा यह लेख प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर साझा किया। वह क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए है। मैं 70 गौरवशाली वर्ष पूरे करने वाली हमारी विशेष मित्रता की जड़ें खोज रहा हूं।’’

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने महिला टीवी प्रस्तोताओं के लिए चेहरा ढकने संबंधी आदेश लागू किया

प्रधानमंत्री मोदी जापान के अपने समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर तोक्यो पहुंचे हैं। वह क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसका मकसद प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग मजबूत करना और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों पर चर्चा करना है। मोदी ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस के साथ द्विपक्षीय बैठक को लेकर उत्साहित हैं और इस दौरान वृहद रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग तथा परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया