By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2018
नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग मंत्री हिरोशिगे सेको के साथ बैठक में व्यापक महत्व के मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस बैठक में स्टार्ट अप हब बनाने, साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और आईटी पेशेवरों की आवाजाही जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रसाद ने बैठक के बाद कहा कि दोनों देशों में व्यापक समानताएं हैं। मंत्री ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने की मंशा जताई है।