Gaza में मानवीय सहायता के लिए UN के 50 देशों की अपील से जुड़ा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 13 नवंबर भारत संयुक्त राष्ट्र के उन 50 सदस्य देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ गाजा में स्वास्थ्य और मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी आह्वान का समर्थन किया है। इसके साथ ही नयी दिल्ली ने क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता की दिशा में नए सिरे से प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल बृहस्पतिवार को जॉर्डन, कतर और ब्रिटेन के नेतृत्व में 50 सदस्य देशों के राजदूतों के साथ यहां एक मीडिया संवाद में शामिल हुईं और गाजा में मानवीय सहायता व स्वास्थ्य सेवा की पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी आह्वान का समर्थन किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सर्दियों की शुरूआत के साथ भारत गाजा में आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों तक सुरक्षित, निरंतर और बिना किसी बाधा के मानवीय सहायता पहुंचाए जाने के महत्व को दोहराता है।’’ मिशन ने कहा, ‘‘हमारा जोर नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के सम्मान को सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए नए सिरे से प्रयास करना है।’’

प्रमुख खबरें

US Flights Grounded: संचार प्रणाली ठप होने से अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं

Prashant Kishor ने Rahul Gandhi के Phone Tapping आरोपों को बताया देश की सच्चाई

Odisha SEBC आयोग ने स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधित्व के आंकड़े मांगे

UP में पुलिस भर्ती पर Akhilesh Yadav का आरोप, पास उम्मीदवारों से भी हो रही वसूली