Oil Market का बादशाह बना भारत, सस्ता रूसी तेल खरीद यूरोप और अमेरिका को बेच रहा

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2023

ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारत का रुतबा बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी देशों ने खूब कोशिश की कि भारत रूस से तेल न खरीदे। लेकिन भारत ने सिर्फ वही किया जो उसके हित में था। जिसका सीधा फायदा देश को मिल रहा है। भारत सस्ता रूसी तेल खरीदकर इसे आगे यूरोप और अमेरिका को बेच रहा है। यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों के रविवार से प्रभावी होने के बाद भारत का महत्व और भी ज्यादा बढञ जाने की उम्मीद है। रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के साथ ही ऑयल मार्केट में बड़ा बदलाव देखा गया है। यूरोप ने रूस पर प्रतिबंधों को और बढ़ा दिया है। ऐसे में भारत ग्लोबल ऑयल मार्केट में सेंटर बनता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Russia Ukraine War: अमेरिका ने यूक्रेन को दिए ये हथियार तो आ जाएगी न्यूक्लियर तबाही, पुतिन के दोस्त जिनपिंग की सीधी धमकी

अमेरिका-यूरोप को निर्यात किया इतना तेल 

भारत अधिक से अधिक सस्ते रूसी तेल खरीदकर वैश्विक तेल बाजारों में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।डेटा इंटेलिजेंश फर्म कैप्लर के मुताबिक भारत ने पिछले महीने न्यूयॉर्क में लगभग 89000 बैरल प्रति दिन गैसोलिन और डीजल का निर्यात किया जो चार सालों में सबसे अधिक है। यूरोप में कम सल्फर वाले डीजल का निर्यात जनवरी में 1 लाख 72 हजार बैरल था जो अब अक्टूबर 2021 के बाद सबसे अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: China ने लैटिन अमेरिका के ऊपर देखे गए गुब्बारे को अपना बताया

बड़ा मार्जिन कमाने का अवसर 

वाशिंगटन थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के एक वरिष्ठ साथी बेन काहिल ने कहा, "अमेरिकी ट्रेजरी अधिकारियों के दो मुख्य लक्ष्य हैं: बाजार को अच्छी तरह से आपूर्ति करना और रूस को तेल राजस्व से वंचित करना। वे जानते हैं कि भारत और चीन सस्ता रूसी क्रूड ऑयल खरीदकर और बाजार की कीमतों पर उत्पादों का निर्यात करके बड़ा मार्जिन कमा सकते हैं। हालांकि, उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की