India In UN: Pakistan को UN में भारत ने लताड़ा, बार बार बोलने से कश्मीर पर तुम्हारा हक नहीं होगा

By रितिका कमठान | Mar 15, 2025

पाकिस्तान आए दिन जम्मू-कश्मीर पर अपनी दावेदारी पेश करता रहता है। संयुक्त राष्ट्र में इन दावों को लेकर संस्था में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की आलोचना की है। पाकिस्तान के दावों और बयानों की आलोचना की गई है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के हालिया बयान पर भारत की प्रतिक्रिया पढ़ते हुए उन्होंने कहा, "हमेशा की तरह, अपनी आदत के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव ने आज एक बार फिर अनावश्यक रूप से भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का उल्लेख किया है। जम्मू और कश्मीर का बार-बार उल्लेख न तो इस क्षेत्र पर उनके दावे को मान्य करेगा और न ही सीमा पार आतंकवाद के समर्थन को उचित ठहराएगा।"

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान ऐसे कई प्रयास कर रहा है लेकिन इससे यह वास्तविकता नहीं बदल सकती कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, था और हमेशा रहेगा।' भारत सरकार की ओर से हरीश पर्वतनेनी का यह बयान तब आया है जब भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें पाकिस्तान ने पाकिस्तान में ट्रेन अपहरण में भारत की भूमिका होने का आरोप लगाया था। भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दुनिया अच्छी तरह जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का असली केंद्र कहां है।  

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर