By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026
नयी दिल्ली, 29 जुलाई कभी एशिया की परंपरागत हॉकी का दुनिया में डंका बजता था। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है।
मेरे महबूब, सीआईडी, प्यासा और चोरी चोरी सहित करीब 300 फिल्मों में अपने अभिनय के विविध रंग बिखेरने वाले जॉनी वाकर की हास्य शैली अनूठी थी और कुछ गाने खास तौर पर उनके लिए लिखे गए थे। बॉक्स ऑफिस पर उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि वितरक उनसे गाने लेने पर जोर देते थे और इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी करते थे। जॉनी वाकर सचिव/प्रबंधक रखने वाले पहले अभिनेता थे और वह रविवार को काम न करने वाले पहले अभिनेता भी थे।
वह फिल्म टैक्सी ड्राइवर के माध्यम से सिनेमा में बोलचाल की लाने वाले पहले अभिनेता थे। देश-दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1748 : र्इस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची। 1876 : साइंस एसोसिएशन की स्थापना।
1891 : प्रख्यात समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर का निधन। 1911 : मोहन बगान ने पहली बार आर्इएफ शील्ड जीती। 1937 : जापानी सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया।
1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू। 1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया। 1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।
1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण देखा। 1982 : दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।
1983 : पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया। 1987 : भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता। 2003 : प्रख्यात हास्य अभिनेता जॉनी वाकर का निधन।
2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी। 2019 : अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के कार्यालय पर हमले में 20 लोगों की मौत।
2022 : पश्चिमोत्तर निकारागुआ में हुए एक बस हादसे में 16 लोगों की मौत। 2024 : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में जमीन के एक टुकड़े के लिए दो कबाइली समूहों के बीच सशस्त्र संघर्ष में कम से कम 36 लोग मारे गए और 162 घायल हो गए। 2025 : रूस के हमलों में यूक्रेन में 22 लोगों की मौत।