Indore में BRICS का महामंथन, भारत की अगुवाई में Food Security और किसानों के भविष्य पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2026

( भारत की अध्यक्षता में इंदौर में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भारत के सबसे स्वच्छ शहर में जारी इस अंतर-सरकारी संगठन की बैठक में खाद्यान्न सुरक्षा, छोटे किसानों के हित और खेती में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘छोटे किसान, महिलाएं और युवा: भोजन का भविष्य सुरक्षित करना’ विषय पर बातचीत के सत्र की अगुवाई की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ भारत और दुनिया के कई देशों में परंपरागत रूप से खेती में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। हम खेती में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर विचार करेंगे। ’’ चौहान ने कहा कि जब युवा खेती से कटता है, तो दूसरे व्यवसाय उसे आकर्षित करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों का मानना है कि युवा अगर नयी प्रौद्योगिकियों व नवाचार अपनाते हुए खेती की तरफ बढ़ेंगे, तो अन्न के भंडार और भरेंगे। इससे हम दुनिया की खाद्य सुरक्षा मजबूत कर पाएंगे और जनता को पोषणयुक्त आहार भी दे पाएंगे। ’’

उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के हितों का विषय बैठक में सबसे प्रमुख है। चौहान ने कहा, ‘‘ भारत में 86 प्रतिशत छोटे किसान हैं। ब्रिक्स देशों में 70 प्रतिशत छोटे किसान हैं जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है।’’ उन्होंने कहा कि छोटे किसान कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हैं। कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘ हम बैठक में चर्चा करेंगे कि छोटे किसान कैसे सशक्त हों और उनका जीवनस्तर कैसे बेहतर हो। ’’

मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले, इंदौर में ब्रिक्स के कृषि कार्य समूह के तहत अधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि पांच दिवसीय बैठक में बनी सहमति के आधार पर शनिवार को ब्रिक्स का ‘इंदौर घोषणापत्र’ जारी किया जाएगा। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup