इतिहास बनाने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, ब्रिटेन ने 4-3 से हराया

By निधि अविनाश | Aug 06, 2021

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच महिला हॉकी में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में भारत ग्रेट ब्रिटेन से 4-3 से हार गया है। बता दें कि भारतीय टीम इस ओलंपिक में चौथे स्‍थान पर रही। भारत बड़े मौके से चूका। टीम से नवजोत ने भरपूर कोशिश की थी। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, अंशु मलिक रेपेचेज राउंड में हारीं

हालाँकि भारतीय टीम ने अपना जोरदार प्रदर्शन दिया और दोनों टीमें बराबरी पर भी रही। भारत ने ब्रिटेन को 3-2 से पीछे छोड़ा था लेकिन कुछ सेकेंड हाफ में ब्रिटेन की टीम ने वापसी की और चौथा गोल दागकर भारत को पीछे कर दिया। भारत की तरफ से गुरजीत कौर और वंदना कटारिया ने दो और एक गोल दागा। खिलाड़ियो के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हम टोक्यो ओलंपिक में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। भारत को इस शानदार टीम पर गर्व है।

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...