World Team Snooker: चीन के खिलाफ फाइनल में एक गलती पड़ी भारी, भारत को मिला सिल्वर मेडल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2026

 भारत को शुक्रवार को विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के रोमांचक फाइनल में मेजबान चीन ‘ए’ के हाथों 2-3 से मिली हार से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था और भारत के आदित्य मेहता निर्णायक फ्रेम में ली चेंगजी के खिलाफ लड़खड़ा गए। वह गलतियों से भरे इस मैच में अहम मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। उमस भरे मौसम में दोनों खिलाड़ी संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मेहता खिताब के लिए हुए इस निर्णायक मुकाबले में पिछड़ गए। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने चेंगजी के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

आडवाणी ने एक बार फिर अपने सटीक खेल से भारत की वापसी कराई। 11 बार के राष्ट्रीय चैंपियन ने जियारुई के खिलाफ 82-4 की शानदार जीत में 36, 16 और 17 के ब्रेक बनाए। लेकिन निर्णायक फ्रेम में मेहता अपनी लय नहीं ढूंढ पाए और भारत को जीत नहीं दिला सके।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Sumit Nagal ने टेनिस QF में बनाई जगह, Archery में भारत फाइनल में

SIR पूरा होने वाले राज्यों में अब Declaration Form की जरूरत नहीं, ECI का बड़ा बयान

राजाओं को लड़ने के लिए देवियों ने दी तलवारें, NCERT Book के नये अध्याय में भारतीय प्रतिरोध की कहानी ने बदल डाली तस्वीर!

आरोप तय करने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई, लालू परिवार की बढ़ सकती है मुसीबतें