FIFA विश्व कप क्वालीफायर में भारतीय फुटबॉल टीम का सफर खत्म, ओमान से हारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

मस्कट। भारतीय फुटबॉल टीम यहां ओमान से 0.1 से हारने के बाद 2020 विश्व कप के क्वालिफाइंग चरण में मंगलवार को लगभग बाहर हो गयी। ओमान के लिए सबसे अहम गोल 33वें मिनट में मोहसिन अल घसानी ने किया। ओमान ने दूसरी बार भारत को हराया है। उसने गुवाहाटी में सितंबर में पहले चरण में भारत को 2..1 से हराया था।

पांच मैचों से मिले महज तीन अंकों के साथ भारत अब भी ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है। कतर 13 अंकों के साथ शीर्ष पायदान पर है जबकि ओमान 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। ग्रुप टेबल में दूसरे नंबर की टीम ओमान से नौ अंकों के अंतर के साथ भारत के लिए अब विश्व कप की राह लगभग खत्म हो गयी है। उसके पास क्वालिफायर के तीसरे चरण में केवल तीन मैच बचे हैं, जिनमें अधिकतम नौ अंक हासिल किए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू