जेटली के रूप में हमने खो दिया देश का सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान नेता: जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान नेता खो दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक संदेश में कहा कि जेटली के निधन से जो निर्वात पैदा हुआ है उसे इस जीवन में भर पाना कठिन है।

जेटली के करीबी माने जाने वाले सिंह ने कहा कि हमने देश का सर्वश्रेष्ठ बुद्धिमान नेता खो दिया है। व्यक्तिगत तौर पर अरूण जेटली मेरे लिए क्या थे, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस रिक्तता को भरना मुश्किल है...कम से कम इस जीवनकाल में। जम्मू कश्मीर के रहने वाले सिंह ने कहा कि जेटली का जम्मू कश्मीर से लंबा जुड़ाव रहा था और प्रदेश के प्रभारी रह चुके थे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी