अंतिम क्षणों में गोल गंवाने के कारण Belgium से हारा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अंतिम क्षणों की चूक के कारण एफआईएच हॉकी प्रो लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को यहां बेल्जियम के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के तीनोंगोल पेनल्टी कॉर्नर पर हुए। पहला क्वार्टर गोल रहित छूटने के बाद थिबाउ स्टॉकब्रॉक्स ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बेल्जियम को बढ़त दिला दी। मनदीप सिंह ने हालांकि 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी पर ला दिया। तीसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर पाई लेकिन अंतिम क्षणों में बेल्जियम के आक्रमक खेल के सामने भारतीय रक्षा पंक्ति छितर गई। बेल्जियम ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे नेल्सन ओनाना ने गोल में बदलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

मैच में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। भारत को पहला मौका पांचवें मिनट में मिल गया था लेकिन हार्दिक सिंह का प्रयास बेल्जियम के गोलकीपर लोइस वान डोरेन ने विफल कर दिया। इसके तुरंत बाद बेल्जियम को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीयों ने उसे बचा दिया। बेल्जियम को दूसरे क्वार्टर के शुरू में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमेंवह दूसरे मौके को भुनाने में सफल रहा। भारत ने इसके सात मिनट बाद तब बराबरी हासिल कर ली जब मनदीप ने रिबाउंड पर गोल किया। बेल्जियम को तीसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। भारत के पास भी बढ़त हासिल करने का मौका था लेकिन हरमनप्रीत सिंह का फ्लिक बेल्जियम के गोलकीपर ने बचा दिया।

बेल्जियम को 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीयों ने उसे बचा दिया। इसके चार मिनट बाद पीआर श्रीजेश ने एक और शानदार बचाव किया। भारत को भी चौथे क्वार्टर में बढ़त हासिल करने के मौके मिले लेकिन सुखजीत सिंह और गुरजंत सिंह के प्रयासों को बेल्जियम के गोलकीपर ने नाकाम कर दिया। भारतीय टीम अंतिम क्षणों में दबाव में आ गई जिससे बेल्जियम पेनल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहा और इस बार उसने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। भारत अपना दूसरा मैच शनिवार को ग्रेट ब्रिटेन से खेलेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की अग्निपरीक्षा

Israel-Iran में शामिल होंगे अब भारत का ये न्यूक्लियर बम वाला पड़ोसी देश! आपस में ही भिड़ेंगे शिया-सुन्नी?