भारत ने अन्य देशों की तुलना में अधिक शक्तिशाली हाइड्रोजन ईंधन ट्रेन इंजन बनाया : Vaishnav

By Prabhasakshi News Desk | Jan 10, 2025

भुवनेश्वर । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा विकसित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाले ट्रेन इंजन दुनिया में सबसे अधिक हॉर्स पावर वाला इंजन है। वैष्णव ने यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के ‘‘हरित जुड़ाव: प्रवासियों का सतत विकास में योगदान’’ शीर्षक से एक पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। वैष्णव ने कहा कि, ‘‘वे 500 से 600 हॉर्स पावर के बीच वाले इंजन का उत्पादन करते हैं, जबकि भारतीय रेलवे द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके निर्मित इंजन की क्षमता 1,200 हॉर्स पावर है, जो इस श्रेणी में अबतक का सबसे अधिक है।’’

प्रमुख खबरें

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते

NEET Scam: Telegram पर बैन का सरकार ने किया बचाव, High Court से कहा- छात्रों का भविष्य दांव पर

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म का Uncut Version अब Netflix पर दिखेगा