जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से पार पाने के लिए परमाणु ऊर्जा महत्वपूर्ण विकल्प: भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2018

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने कहा है कि ऊर्जा की बढ़ती मांग, जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं से निपटने और ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परमाणु ऊर्जा एक महत्वपूर्ण विकल्प बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट पर शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र को संबोधित करते हुये विश्व निकाय में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव संदीप कुमार बाय्यापू ने कहा कि भारत परमाणु विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में आईएईए के काम को महत्व देता है और परमाणु संलयन पर उनके कार्यक्रम का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘परमाणु ऊर्जा अभी भी ऊर्जा की बढ़ती मांग, जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं से निपटने, जीवाश्म ईंधनों की अस्थिर कीमतों का हल निकालने और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प बना हुआ है।’’

 

इस संदर्भ में, अबू धाबी में परमाणु ऊर्जा पर आईएईए के हालिया अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन ने परमाणु ऊर्जा की संभावनाओं को तलाश करने के लिए नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविद और पर्यावरणविदों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। बाय्यापू ने कहा कि परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों को शुरू करने या विस्तार करने वाले सदस्य देशों की सहायता के लिए आईएईए को अपने कार्यक्रम जारी रखने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Punjab: फैक्टरी में ‘बॉयलर’ फटा, दो लोगों की मौत

पूर्व में मोदी के लिए वोट मांगने को लेकर माफी मांगता हूं: Uddhav Thackeray

Satyajit Ray Birth Anniversary: बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी था फिल्ममेकर सत्यजीत रे का दीवाना, ऑस्कर के लिए की थी पैरवी

Excise Policy Scam : सिसोदिया ने जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया