मणिकांत ने 100 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, बने भारत के सबसे तेज धावक
By Kusum | Oct 11, 2023
सेना के मणिकांत एचएच ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
21 साल के मणिकांत तीसरी हीट (शुरुआती दौर) में 10.23 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
उन्होंने ओडिशा के अमिया कुमार मलिक के 2016 में बनाए 10.26 सेकेंड के रिकॉर्ड में सुधार किया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।