भारत अमेरिका विशाल व्यापार करार के पहले चरण पर शीघ्र कर सकते हैं दस्तखत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2020

नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका एक विशाल व्यापार समझौते के पहले चरण पर शीघ्र ही दस्तखत करने वाले हैं। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा चीन के साथ किये गये करार की तर्ज पर ही होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि भारत और अमेरिका ने इस महत्वाकांक्षी करार के पहले चरण पर बातचीत पूरी कर ली है और शीघ्र ही उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। अमेरिका और चीन ने पिछले ही महीने एक प्रारंभिक व्यापार सौदे पर हस्ताक्षर किये थे जिसके साथ ही डेढ़ साल से जारी विवाद पर पूर्ण विराम लग गया था। दोनों देश अब अंतिम व्यापार करार के लिए काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप एंड फैमिली ने की भारत की जमकर तारीफ, दौरे को बताया बेहद सफल

सूत्रों ने बताया कि भारत और अमेरिका ने भी पूर्ण करार पर बातचीत शुरू करने का निर्णय लिया है जिससे भारतीयों को दोहरे कराधान से राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन