Commonwealth Games की पुरुष 4x200 मीटर रिले तैराकी स्पर्धा में छठे स्थान पर रहा भारत, ऑस्ट्रेलिया को मिला स्वर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

भारतीय तैराकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में रविवार को यहां छठे स्थान पर रही। धक्षण शशिकुमार, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की भारतीय चौकड़ी ने सात मिनट 29.84 सेकंड का समय निकाला, जो क्वालीफिकेशन राउंड के प्रदर्शन से बेहतर था, लेकिन पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया और 7:01.54 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड ने रजत पदक जीता।

भारत अपनी हीट में तैराकी की दिग्गज टीमों ऑस्ट्रेलिया (7:08.66) और इंग्लैंड (7:18.13) के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। दोनों हीट के संयुक्त परिणामों में भारत ने पांचवें सबसे तेज समय के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स ने भारत से बेहतर समय दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: Commonwealth Games: Namibia के खिलाफ भारतीय जोड़ी का Tie-Breaker में टूटा तिलस्म, अब सेमीफाइनल की राह कठिन

फाइनल में भारतीय चौकड़ी पदक की दौड़ में जगह नहीं बना सकी।

प्रमुख खबरें

Ultraviolette तमिलनाडु के Hosur में 779 करोड़ रुपये से लगाएगी नया EV प्लांट

Gulzar Singh Suicide: चन्नी बोले- Punjab FM Harpal Cheema इस्तीफा दें और उन्हें तुरंत Arrest किया जाए

Shaque: Trust No One का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 9 साल से लापता बच्चे की तलाश में परिणीति चोपड़ा

भारत में Matcha की लोकप्रियता बढ़ी, Google Search में 1300% उछाल