एशिया कप: जीत से चूका भारत, आखिरी मिनट में गोल दाग पाकिस्तान ने 1-1 की बराबरी पर रोका

By अंकित सिंह | May 23, 2022

भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप हॉकी में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारत ने इससे मैच में शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी। लेकिन आखिरी मिनट में पाकिस्तान की ओर से गोल दागकर मैच को बराबरी पर खत्म किया गया। तीसरे क्वार्टर यानी कि 45 मिनट की खेल तक टीम इंडिया पाकिस्तान से 1-0 से आगे चल रही थी। लेकिन चौथे क्वार्टर के आखिरी मिनट में पाकिस्तान की ओर से अब्दुल राणा ने पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल करके स्कोर को 1-1 की बराबरी पर कर दिया। हालांकि भारत ने गोल के खिलाफ रेफरल जरूर लिया था। लेकिन वह भी बेकार चला गया। भारत एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। हालांकि इस बार भारत के लिए अभियान की शुरुआत ड्रॉ से हुई है।

 

इसे भी पढ़ें: क्या श्रीलंका जैसी होने वाली है पाकिस्तान की हालत? ईंधन बचाने के लिए शहबाज शरीफ उठाने जा रहे ये कदम


भारत और पाकिस्तान की ओर से दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं किया जा सका। हालांकि दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को गोल करने के कई मौके मिले। लेकिन भारतीय डिफेंडर ने शानदार बचाव किया। भारतीय खिलाड़ी लगातार इस मुकाबले में अटैक करते रहे। भारत की ओर से पहले ही क्वार्टर में एक गोल दागा गया था। सेल्वम कार्थी ने पहले क्वार्टर के नौवें मिनट में शानदार गोल दागा था। इस बार भारतीय खेमे में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी अनुभवी बीरेंद्र लाकड़ा कर रहे हैं। 2017 में जब हॉफी का एशिया कप खेला गया था, तब भारतीय टीम ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारत को अब पूरे में अपना अगला मुकाबला जापान के खिलाफ खेलना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत