हाफिज सईद की मुंहबोली बहन, जिसने सबके सामने काटी गाय, भारत की सबसे खतरनाक महिला को मिली बड़ी सजा, पाकिस्तान में बवाल!

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2026

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष एक अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी संगठन 'दुख्तरान-ए-मिल्लत' की प्रमुख आसिया अंद्राबी को देश के खिलाफ अपराधों की साजिश रचने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई। इस मामले में उनकी दो साथियों सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को भी 30 साल की कैद की सजा दी गई। एडिशनल सेशन जज चंदर जीत सिंह ने गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 18 और आईपीसी की धारा 121-A के तहत अपराधों के लिए सजा का ऐलान किया। ये धाराएं भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने से संबंधित हैं। एनआईए ने विशेष रूप से अंद्राबी के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की थी। उसने तर्क दिया था कि जो लोग देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, उन्हें एक कड़ा संदेश देना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: 2 लाख महिलाओं से रेप, 3,000,000 की हत्या, आज ही के दिन हुआ ऐसा नरसंहार, कांप उठी थी दुनिया, PM ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आसिया आंद्राबी कश्मीर में महिलाओं को कट्टरपंथ की ट्रेनिंग देती थी। आतंकवादी हाफिज सईद को आशा की किरण बताकर उसका महिमा मंडन करती थी। अंद्राबी पहले भी विवादों में रही है। वर्ष 2015 में एक वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वह गाय काटते हुए दिखी थी। इस घटना पर खूब हंगामा हुआ था। 2014 से पहले कश्मीर में इसकी तूती बोलती थी। कश्मीर की सड़कों पर यह खुलेआम नारे लगाती थी कि कश्मीर बनेगा पाकिस्तान। इसने आईएसआई से फंड लिया और पाकिस्तान से सीधे संपर्क बनाए रखा।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के लोगों का पूरा पैसा लेकर भाग गया ईरान! पूरा भारत हैरान

2013 में केंद्र सरकार से एक शर्मनाक डिप्लोमेटिक गलती हुई जब आसिया अंद्राबी को दिल्ली में पाकिस्तान के सलाहकार सरताज अजीत से मिलने की इजाजत दे दी गई। आप सोचिए कि पीएम मोदी के आने से पहले आसिया अंद्राबी कितने अकड़ के साथ कश्मीर में घूमती होगी। लेकिन जब से मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को हटाया है। आसिया अंद्राबी और उसके जैसे कई सेपरेटिस्ट लीडर जेल में सड़ रहे हैं। आसिया अंद्राबी को उम्र कैद की सजा दे दी गई है। यासीन मलिक पहले से ही जेल में सड़ रहा है। मसरत आलम भी जेल में पड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के आतंकी सरगना हाफिज सईद का भी आसिया अंद्राबी से करीबी संबंध बताया जाता है और वह उसे अपनी मुँहबोली बहन मानता था। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास