भारत ने आईसीजे न्यायाधीश के लिए भंडारी को फिर नामित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2017

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश के एक और कार्यकाल के लिए नामित किया है। भंडारी को अप्रैल, 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ हुए मतदान में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के लिए चुना गया था। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी, 2018 तक है। भारत की ओर से भंडारी की दावेदारी का आवेदन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के समक्ष सोमवार को दायर किया गया है, हालांकि आवेदन दायर करने की आखिरी तिथि तीन जुलाई है।

 

आईसीजे में अपने कार्यकाल के दौरान भंडारी न्यायालय के काम में सक्रियता से लगे रहे हैं। उन्होंने 11 मामलों में अपनी राय जाहिर की जिनमें समुद्री सीमा क्षेत्र विवाद, नरसंहार, परमाणु निरस्त्रीकरण, आतंकवाद के वित्त पोषण और संप्रभुता के अधिकारों का उल्लंघन जैसे विषय शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में शामिल होने से पहले भंडारी ने भारत में उच्च न्यायपालिका में 20 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दी। वह उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश रहे। आईसीजे में 15 न्यायाधीश होते हैं जिनको संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ मतदान के जरिए चुना जाता है।

 

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील