‘चीन, पाक की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं के चलते भारतीय बलों को हमेशा सतर्क रहना होगा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

नयी दिल्ली| प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) विपिन रावत ने रविवार को कहा कि चीन और पाकिस्तान की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं को देखते हुए भारत के सशस्त्र बलों को हमेशा चौकन्ना रहना होगा और विवादित सीमाओं तथा तटीय क्षेत्रों में तैनाती वर्ष भर रखनी होगी।

इसे भी पढ़ें: बिना वैध कागजात के दक्षिण भारत जा रहे 10 बांग्लादेशी असम में गिरफ्तार

रावत ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब भी कोई देश अपने सशस्त्र बलों की उपेक्षा करता है, तो बाहरी ताकतें उसका तेजी से शोषण करती हैं।

उन्होंने कहा कि 1950 के दशक में, भारत ने इतिहास के इस महत्वपूर्ण सबक की अनदेखी की और सुरक्षा तंत्र गोते लगाने लगा और तभी 1962 में चीन ने देश को हिला कर रख दिया।

उन्होंने कहा, “चीन और पाकिस्तान की क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं के मद्देनजर भारतीय सशस्त्र बलों को सतर्क रहने और विवादित सीमाओं और तटीय क्षेत्रों में साल भर तैनात रहने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: एनआईए ने आतंकी संगठन एक्यूआईएस के संदिग्ध सदस्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक