भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता: वाणिज्य सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रमणियम ने बुधवार को कहा कि भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना यह वैश्विक बाजारों से दूर हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश को संतुलित तरीके से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) ने पिछले 20 वर्षों में बहुत कुछ नहीं किया है और उद्योग बहुपक्षीय प्रणाली से बहुत कुछ प्राप्त करने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण की जांच में पूरा सहयोग दिया है: पाकिस्तान

सुब्रमणियम ने कहा कि भारत को दुनिया के अन्य देशों के साथ जुड़ने की आवश्यकता है क्योंकि इसके बिना, यह वैश्विक बाजारों से बाहर हो जाएगा। इसे हर किसी को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल 20 मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है।इनमें से छह के मामले में तेजी आयी है जबकि अन्य ठंडे बस्ते में है।सचिव ने कहा कि पहले जो भी एफटीए किये गये वह संभावनाओं के अनुरूप उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन