Cannes Film Festival में भारत को और रचनात्मक मौजूदगी दर्ज कराने की जरूरत: प्रसून जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

कान। गीतकार एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के प्रमुख प्रसून जोशी का कहना है कि भारत को कान फिल्म उत्सव के अपनी रचनात्मक मौजूदगी दर्ज कराने की आवश्यकता है। उत्सव में ‘इंडिया पेवेलियन’ को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा, ‘‘व्यावसायिक प्रयासों की निश्चित रूप से आवश्यकता है, नेटवर्किंग भी जरूरी है लेकिन रचनात्मक रूप से उत्सव में हिस्सा लेने से बेहतर कुछ नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि यह पेवेलियन कान फिल्म उत्सव में हिस्सा ले रहे भारतीय फिल्म जगत के लोगों के लिए घर से दूर एक घर है।

जोशी ने कहा, ‘‘यहां पहुंच सबसे पहले मैंने एक मसाला चाय मंगवायी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सलाह है कि हर किसी को यह (चाय) पीनी चाहिए। यह भारतीय पेवेलियन की भावना को समग्र रूप में पेश करता है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत अपने गायकों के लिए पहचाना जाए, यह मेरा सपना है: अरमान मलिक

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल