'भारत अब कमजोर नहीं रहा', राजनाथ सिंह बोले- हमें अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा, हम वसुधैव कुटुंबकम में करते हैं विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब कमजोर नहीं रहा और वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और साख तेजी से बढ़ी है। लखनऊ विश्वविद्यालय में यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘भारत अब कमजोर नहीं रहा। अब यह ताकतवर भारत है। हमें अपने सैनिकों पर पूरा भरोसा है। हमे अपने जवानों पर नाज होना चाहिए।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘भारत एक ऐसा देश है जिसने किसी दूसरे मुल्क की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया, हमको अपनी विरासत पर गर्व है। हम वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: IS के आत्मघाती हमलावर की गिरफ्तारी पर राजनाथ ने रूसी रक्षा मंत्री को दिया धन्यवाद, कहा- आतंकवाद मानवता के खिलाफ 

सिंह ने कहा, ‘‘देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा और साख तेजी से बढ़ी है। इससे पहले दिन में, सिंह ने एक ट्वीट में कहा था कि तीन दिवसीय यात्रा पर लखनऊ के लिए नई दिल्ली से प्रस्थान। मैं कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा और अपने प्रवास के दौरान हमारे समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत भी करूंगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis