भारत, ओमान ने व्यापार समझौते, लाल सागर की स्थिति पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2024

भारत और ओमान ने मस्कट में एक उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और गाजा तथा लाल सागर में सुरक्षा स्थिति सहित क्षेत्रीय घटनाक्रम की समीक्षा की।

नौवीं भारत-ओमान रणनीतिक वार्ता में दोनों पक्षों ने कहा कि एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करने पर चर्चा प्रगति पर है और इसके शीघ्र अंतिम रूप देने से दोनों देशों को लाभ होगा।

सूत्रों ने बताया कि उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी ने सोमवार को वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि रणनीतिक चर्चा स्पष्ट और रचनात्मक तरीके से हुई और दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और द्विपक्षीय चिंता के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों ने गाजा संघर्ष से उत्पन्न क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें लाल सागर भी शामिल है। गौरतलब है कि गाजा में इजराइल के सैन्य हमले के जवाब में हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर और क्षेत्र के अन्य रणनीतिक जलमार्गों पर विभिन्न मालवाहक जहाजों पर हमला करने से वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव