IND vs WI: भारत की एकतरफा जीत, पहले T20 में वेस्टइंडीज को 68 रनों से हराया, रोहित और कार्तिक चमके

By अंकित सिंह | Jul 30, 2022

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली जा रही है। शुक्रवार को पहला T20 मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रनों के लिहाज से देखें तो भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में लखनऊ में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रनों से हराया था। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के ने रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज के समक्ष 190 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंदों की पारी में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, आखिरी के कुछ ओवरों में दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त तरीके से ताबड़तोड़ पारी खेली और 19 गेंदों में 41 रन बनाए। दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। दिनेश कार्तिक ने रविचंद्रन अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 52 रनों की अटूट साझेदारी की जिसके बदौलत भारत एक अच्छी स्थिति में पहुंच गया था।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियम्सन की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे सीरीज

कप्तान निकोलस पूरन (18) ने हार्दिक पंड्या और रोवमन पॉवेल (14) ने जडेजा के खिलाफ छक्का जड़कर दबाव कम किया। अश्विन ने आठवें ओवर में पंत के हाथों पूरन को कैच कराया तो वही रवि बिश्नोई ने पॉवेल को बोल्ड कर 12वें ओवर में वेस्टइंडीज की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। टीम में वापसी कर रहे शिमरोन हेटमायर (14) को आउट कर अश्विन ने वेस्टइंडीज की जीत की उम्मीदों को कम किया जबकि बिश्नोई ने ओडिन स्मिथ को खाता खोले बगैर स्टंप कराकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी। इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरे ओवर खेलने की औपचारिकता पूरी की। इस मैदान पर यह पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय है जिसमें भारतीय टीम एक बार फिर नयी सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरी। रोहित ने सूर्यकुमार यादव (24) के साथ पारी का आगाज कर सब को चौका दिया। दोनों ने शुरुआती 4.4 ओवर में 44 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती ओवर में ओबेद मैकॉय के खिलाफ चौका लगाकर खाता खोला तो वही रोहित ने दूसरे ओवर में होल्डर का स्वागत छक्के से किया। तीसरे ओवर में स्पिनर अकील हुसैन की पहली ही गेंद पर मायर्स ने सूर्यकुमार का कैच टपका दिया। सूर्यकुमार ने इसके बाद पदार्पण कर रहे अल्जारी जोसेफ के ओवर में छक्का और चौका लगाया लेकिन हुसैन की गेंद पर होल्डर को कैच थमा बैठे। 

प्रमुख खबरें

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश