पूरी दुनिया में शांति, सद्भाव का संदेश दे रहा है भारत: ओम बिरला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

आबू रोड। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि हिंसा और तनाव के इस समय में भारत ही पूरी दुनिया में शांति तथा सद्भाव का संदेश दे रहा है। वह यहां ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय विश्व शांति सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्य कम हो रहे हैं। कई देश आपस में लड़ रहे हैं, हिंसा का वातावरण फैला रहे हैं। एक देश से दूसरे देश में युद्ध का तनाव बढ़ रहा है... ऐसे में भारत ही है जो संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव और समृद्धि का संदेश दे रहा है। भारत का विश्व में मान-सम्मान बढ़ रहा है।

बिरला ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी वर्षों पहले विश्वभर में शांति और अहिंसा का संदेश दिया था जिसे आज भी दुनिया मानती है। शांति, सद्भाव, नैतिकता, परोपकार, सतकर्म तो हमारी संस्कृति रही है। सदियों से भारत विश्व में ध्यात्म की गंगा बहा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरु था और फिर से बनने जा रहा है। बिरला ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा होती है और उन पर सभी की नजर होती है। भारत युवा है, जो देश के केंद्रबिंदु हैं। युवा भौतिकता को छोड़ आध्यात्मिकता से जुड़ें। युवा ही संदेश दे सकते हैं। यदि भारत को सही दिशा देनी है तो युवा को सही दिशा देनी होगी।

प्रमुख खबरें

3 दिन की Trip, मजा विदेश जैसा! ये 5 Indian Destinations हैं Low Budget में एकदम परफेक्ट

Saudi Arabia ने Hajj और Umrah के लिए बदले Visa नियम, अब सिर्फ 30 दिन की मिलेगी Entry वैधता

Jan Gan Man: Justice Swarana Kanta Sharma ने Arvind Kejriwal को करारा जवाब देकर न्यायपालिका की गरिमा की रक्षा की

Amit Shah के आरोपपत्र का जवाब, Mamata Banerjee का BJP के खिलाफ Cut-Money पर पलटवार