टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे चोटिल शॉ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

सिडनी। भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एड़ी की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शॉ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। शॉ की गैर मौजूदगी में केएल राहुल और मुरली विजय पहले टेस्ट में भारत के लिये पारी की शुरूआत करेंगे। बीसीसीआई ने शॉ के विकल्प की घोषणा नहीं की है।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान सीमा पर कैच लपकते हुए बायीं एड़ी में चोट लगी है। इसमें कहा गया कि सुबह उसका स्कैन कराया गया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। जल्दी फिट होने के लिये वह रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का अनुसरण करेंगे। शॉ को 15वें ओवर में चोट लगी जब आर अश्चिन की गेंद पर सीमा के पास वह मैक्स ब्रायंट का कैच लपकने की कोशिश कर रहे थे। वह चोट के कारण उठ भी नहीं सके और भारतीय सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य उन्हें मैदान से बाहर ले गए।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज