Bhutan के लिए भारत ने खोला खजाना, दोनों देश मिलकर लिखेंगे संबंधों का ‘स्वर्णिम अध्याय’

By अभिनय आकाश | Nov 12, 2025

भारत और भूटान के रिश्ते हमेशा से ही खास रहे हैं। दोनों देशों ने आपसी तालमेल को हमेशा ही बनाए रखा है और इस कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए पीएम मोदी फिर से भूटान पहुंचे। पीएम मोदी का यह दौरा बेहद ही खास है। जहां दोनों देशों ने सामरिक रिश्तों को और भी मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। इस दौरे की सबसे खास बात कुछ है तो वह है भारत की ओर से भूटान के लिए किया गया बड़ा ऐलान और यह बड़ा ऐलान है ₹4000 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट यानी कर्ज देने की सीमा की घोषणा जिससे भूटान को अपने विकास प्रोजेक्ट्स के लिए इसके तहत धन प्राप्ति हो पाई। 

इसे भी पढ़ें: Delhi में धमाका और चीन के पड़ोस में लैंड किया PM मोदी का खास विमान, क्या है हिमालयी देश में एंट्री का मास्टरप्लान

दोनों देशों के बीच तीन एमओयूस पर भी करार हुआ जो कि तीन अलग-अलग क्षेत्रों में शामिल है। जिसमें पहला क्षेत्र है नवीनीकरण ऊर्जा। इस क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग के लिए इसे किया गया है। इसका उद्देश्य सौर, पवन, बायोमास, ऊर्जा भंडारण, ग्रीन हाइड्रोजन और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में मिलकर एक साथ काम करना होगा। इसके साथ ही दूसरा एमओयू स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में किया गया। इस एमयू का उद्देश्य दवाओं, डायग्नोस्टिक उपकरणों, मातृ स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, डिजिटल हेल्थ और स्वास्थ्य पेशरों के प्रशिक्षण और अनुसंधान में सहयोग को बढ़ाना है। इसके साथ ही जो तीसरा एमयू दोनों देशों के बीच साइन किया गया है वो है पेमा सेक्रेटेरिएट और निभांस के बीच जो कि मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में दोनों देशों के बीच किया गया एमयू है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान से PM मोदी ने दिया दो टूक मैसेज, षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि भारत और भूटान का तेज़ी से विकास हो रहा है और उनकी ऊर्जा साझेदारी इस विकास को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत-भूटान जलविद्युत सहयोग की नींव पूर्व नरेश के नेतृत्व में रखी गई थी। मोदी ने सतत विकास और पर्यावरण-प्रथम दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए भूटान के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी इसी दूरदर्शी नींव ने भूटान को दुनिया का पहला कार्बन-निगेटिव देश बनने में सक्षम बनाया है जो असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रति व्यक्ति नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन में भूटान विश्व के शीर्ष देशों में से एक है और वर्तमान में अपनी 100 प्रतिशत बिजली का उत्पादन नवीकरणीय स्रोतों से करता है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai Airport की क्षमता में 50 लाख यात्रियों की कटौती की तैयारी, Navi Mumbai जाएंगे स्लॉट

Delhi High Court पहुंचे CJP कार्यकर्ता Saurav Das और Ashutosh Ranka, SEM हिरासत आदेश को दी चुनौती

Asian Para Games: Pramod Bhagat और नितेश कुमार पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंचे

Deepika Padukone और Ranveer Singh ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील